फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The lovers of the bodies found on railway track

रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के शव

Fri, 08 Jul 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 08 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The lovers of the bodies found on railway track
रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव ‌मिला। - फोटो : अमर उजाला
 गौर थानाक्षेत्र के चकचई गांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव मिलने से  सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और दोनों की पहचान की। उधर रेलवे की-मैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। बाद में युवती की मां ने पुलिस को एक सौंपा, जिसमें दोनों में प्रेम संबंध होने की पुष्टि हुई। पत्र में आत्म हत्या करने का भी जिक्र था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। प्रभारी निरीक्षक गौर अरविंद सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने तहरीर नहीं दिया है। 
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के युवक का गांव के ही युवती से साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर कुछ महीने पहले प्रेमी मुंबई चला गया। मोबाइल पर दोनों के बीच बातें होती रहीं। 
विज्ञापन

घर वालों का कहना है कि करीब हफ्ते भर पहले प्रेमी मुंबई से घर आया। इस बीच क्या हुआ यह किसी को नहीं पता लेकिन शुक्रवार को जब दोनों का ट्रैक पर शव मिला तो सभी हतप्रभ रह गए। पहले तो किसी को घटना की वजह के बारे में कुछ भी नहीं पता चला लेकिन युवती की मां ने पुलिस को प्रेमपत्र सौंप कर संदेह से परदा उठा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed