{"_id":"577806284f1c1ba95c79bef1","slug":"the-ground-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को लेकर मारपीट, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन को लेकर मारपीट, केस
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
जितुआपुर गांव के विजौरा टोले में शुक्रवार को जमीन की पैमाइश के विवाद को लेकर हुए मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्घ मारपीट, जानमाल की धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे पीएचसी कुदरहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विजौरा टोले के रहने वाले रविंद्र कुमार यादव और पवन कुमार के बीच जमीन को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। यह मामला मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचा था। एसडीएम सदर के निर्देश पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम मामले के निस्तारण के लिए विवादित स्थल पर पहुंची। टीम ने जैसी ही जमीन की पैमाइश शुरू की , दोनो पक्ष फिर एक बार आमने सामने आ गए। राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम जमीन की पैमाइश कर पाती इससे पहले ही मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में रविंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, सुधीर कुमार और रामगोपाल घायल हो गए। इसमें से रामगोपाल को पीएचसी कुदरहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मामले में रविंद्र कुमार यादव पुत्र रामसागर की तहरीर पर कलवारी पुलिस ने पवन कुमार उर्फ अरुण, विजय कुमार, संतोष कुमार पुत्रगण रामउग्रह यादव, रामउग्रह यादव और मिथलेश पुत्र सूर्यदेव के विरुद्ध बलवा, मारपीट, जानमाल की धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसओ कलवारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।