फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   The girl jumped in the river from the Amahat bridge

युवती ने अमहट पुल से नदी में लगाई छलांग

Sat, 30 Mar 2019 12:40 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped in the river from the Amahat bridge
युवती ने अमहट पुल से नदी में लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
नगर बाजार (बस्ती)। नए अमहट पुल से शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे एक युवती ने कुआनो नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 100 पर पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवती की तलाश कराती रही। युवती का इलाज चल रहा था। इलाज के लिए वह पुराना डाकखाना वार्ड में चाचा के घर रुकी थी।
विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी 19 वर्षीय माधुरी यादव मानसिक रूप से बीमार बताई गई। जिसका बस्ती जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने एक युवती को अमहट पुल से कुआनो नदी में कूदते हुए देखा और शोर मचाने लगे। अमहट पुल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार व फुटहिया चौकी प्रभारी संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश होती रही लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। उधर इलाज के लिए चाचा के घर रुकी माधुरी लापता थी। जिसकी खोज चल रही थी। मौके पर पहुंचे माधुरी के भाई मुकेश यादव ने बताया कि 19 वर्षीय बहन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार को यहां लेकर आए। चाचा साधू यादव कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना डाकखाना वार्ड में रहते हैं। शुक्रवार को वह घर में किसी को कुछ बताए बिना निकली और अमहट पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि गोताखोर माधुरी यादव की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed