{"_id":"6a9f054bf1596cc58500b664","slug":"fir-registered-for-attempt-to-commit-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-deoria-news-c-208-1-deo1035-191209-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैर इरादतन हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैर इरादतन हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज
Tue, 08 Sep 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। लक्ष्मीपुर गांव में पांच दिन पहले पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के पीड़ित सभासद की शिकायत पर पिता-पुत्र समेत छह लोगों पर गैर इरादतन हत्या की कोशिश सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नगर पंचायत क्षेत्र में वार्ड नंबर सात के सभासद विजय दुबे उर्फ विक्की और इसी वार्ड के रामबदन प्रसाद के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश को लेकर पांच दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में सभासद ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर अखिलानंद, राम बदन, संजू, बीरू, आनंद व बिंदा देवी पर मारपीट का आरोप लगाया था थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद