{"_id":"575471024f1c1bd6451095f1","slug":"teenager-killed-in-the-accident-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में किशोर की मौत, तीन घायल
अमर उजाला बस्ती
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
हादसे में पलटी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अलग अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर की मौत हो गई। वहीं ओवरटेक के चक्कर में कार पलटने से तीन लोग जख्मी हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परसरामपुर थाना क्षेत्र के शृंगीनारी गांव के समरजीत यहां के एक भट्ठे पर ईंट की ढुलाई का काम करते हैं। ढुलाई करने के लिए बग्घी(घोड़ा गाड़ी) का प्रयोग करते हैं। सुबह करीब आठ बजे समरजीत ईट लाद कर भट्ठे पर जा रहे थे। आगे पीछे तीन चार और भी बग्घियां थीं। किसी काम से बाग में सभी को रोका गया था इसी बीच समरजीत का 10 वर्षीय लड़का काशिम आ गया। वह दो बग्घियों के बीच पहुंचा ही था की एक घोड़ा बिदक गया। काशिम दो बग्घियां के बीच मे आ गया इससे पेट में गंभीर चोट लगी। आनन फानन मे स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन जबाब देने के बाद उसे फैजाबाद ले जाया गया। जहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां देर रात काशिम ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार डाक्टरों ने काशिम की मौत का कारण लीबर फटना बताया है काशिम की मौत से परिवार तथा गांव में शोक है।
दूसरी घटना वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के वसडीला गांव के समीप हुई। ओवर टेक करने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में संजय पुत्र घनश्याम वर्मा (40 वर्ष), बहन किरन वर्मा (32 वर्ष) व रुची पुत्री राजेन्द्र कुमार घायल हुए। बताया जा रहा है कि कार से लोग लखनऊ से अपने घर छितौना थाना बांसी जिला सिद्वार्थनगर जा रहे थे। गाड़ी में बैठे दो बच्चे बाल बाल बचे। मौके पर पहुचे हल्का सिपाही प्रवीण कन्नौजिया ने 108 एंबुलेंस सेवा से जिला अस्पताल भेज दिया। तीनों के सिर व हाथ पैर में गंभीर चोटें लगी हैं। गाडी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।