{"_id":"5856c5634f1c1b5361c05fbb","slug":"teenager-and-young-man-died-because-of-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की वजह से किशोरी और युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड की वजह से किशोरी और युवक ने दम तोड़ा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
पवन की फाइल फोटो
पैकोलिया में एक किशोरी और नगर बाजार क्षेत्र में एक युवक की रविवार को मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि इनकी मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
पहली घटना पैकोलिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव की है। नेबूलाल की 14 वर्षीय बेटी दुर्गावती को रविवार की सुबह अचानक उल्टी होने लगी। थोड़ी ही देर में शरीर में अकड़न शुरू हो गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोग अस्पताल के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मृतका की मां रेखा का कहना है कि उसके बेटी को ठंड लग गई थी। लगातार उल्टी होने के बाद उसकी शरीर अकड़ने लगी थी।
दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव में हुई। यहां के रहने वाले 30 वर्षीय पवन कुमार तीन दिन पहले बाइक से बस्ती गए थे। परिवार वालों का कहना है कि शहर से आते समय पवन को ठंड लग गई। घर पहुंचने पर कंपकपी होने लगी और तबीयत खराब होती गई। पवन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होता न देख चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। इस बाबत तहसीलदार हर्रैया का कहना है कि ठंड से मौत होने की जानकारी नही है। जांच कराई जाएगी।