{"_id":"5aeded8f4f1c1ba0098b8340","slug":"swat-eam-caught-19-govans","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम ने पकड़ा पशुओं से लदा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वाट टीम ने पकड़ा पशुओं से लदा ट्रक
basti
Updated Sat, 05 May 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर बाजार।
नेशनल हाईंवे पर स्थित फुटहिया पुलिस चौकी के पास से मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने एक ट्रक मवेशी बरामद किया है। एक तस्कर भी हत्थे चढ़ा लेकिन अन्य साथी और ट्रक चालक भागने में कामयाब रहा।
स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फैजाबाद की ओर से 19 गोवंश एक ट्रक में ठूंसकर वध के लिए भेजे जा रहे हैं। शनिवार को टीम के सदानन्द, मनोज राय, मनोज सिंह, अरुणेश सिंह व फुटहिया चौकी इंचार्ज बांके लाल के साथ टीम प्रभारी फुटहिया चौकी के पास ट्रक आने का इंतजार करने लगे। शनिवार की सुबह लगभग छह बजे जैसे ही ट्रक फुटहिया चौकी के पास पहुंचा टीम ने रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोक कर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ट्रक में मौजूद एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू यादव निवासी बघयार थाना विजयगढ़ जनपद अलीगढ़ बताया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सोनू का कहना था कि ट्रक में 19 बैल भरकर मुजफ्फरनगर से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल वध के लिए ले जा रहे थे। ट्रक को त्रिपाल से ढक कर लहसुन भरा बोरा रख दिया था ताकि पीछे से देखने में लगे कि ट्रक में लहसुन है। थानाध्यक्ष नगर रामअशीष यादव ने बताया कि पकडे़ गए युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।