{"_id":"58090a704f1c1b672c705498","slug":"survived-retired-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचे रिटायर्ड जज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल-बाल बचे रिटायर्ड जज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरैया क्षेत्र के बड़हर कला गांव के पास रिटायर्ड जज की कार ट्रक से हुई टक्कर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर बड़हर कला गांव के समीप खतरनाक ढंग से ओवरटेक कर रहे ट्रक ने रिटायर्ड जज की कार को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि दंपति सुरक्षित बच गए। पुलिस ने दूसरे वाहन से दंपति को गंतव्य के लिए रवाना किया।
देवरिया के रहने वाले अवकाश प्राप्त जज सुधीर चंद श्रीवास्तव (65 ) अपनी पत्नी आशा श्रीवास्तव के साथ रिश्तेदारी में फैजाबाद गए थे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे अपनी कार यूपी-32सीएल-2220 से देवरिया लौटने लगे। बड़हर गांव के सामने पहुंचने पर ओवर टेक कर रहे ट्रक ने कार में साइड मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि अनियंत्रित कार घूमकर उलटी दिशा में चली गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार थाने ले गई। इस दौरान चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसी टीवी फुटेज के आधार पर ट्रक के बारे में जानकारी जुटा रही है।