{"_id":"5797a57f4f1c1b2e6421edde","slug":"supari-killer-gang-arrested-three-gangsters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी किलर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपारी किलर गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले तीन बदमाशो को भेजा गया जेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की स्वाट टीम ने मंगलवार को नगर बाजार के दुर्गा मंदिर मोड़ से अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की बाइक, चरस और दो तमंचे मय कारतूस बरामद किए गए। अंबेडकरनगर का रहने वाला सुपारी किलर दिलीप वर्मा इनका सरगना है जो इन दिनों जेल में है। उसी के इशारे पर जनार्दन वर्मा, राम चंद्र और महेंद्र वर्मा काम करते हैं।
एसपी कृपाशंकर सिंह ने प्रेेसवार्ता के दौरान बताया कि इनका गैंग अंबेडकरनगर ,फैजाबाद , सुल्तानपुर , बाराबंकी , गोंडा और बस्ती जिले में अपराध करता है। इनके विरुद्घ 13 से अधिक मुकदमे उक्त जनपदों में पंजीकृत हैं। बकौल एसपी दिलीप वर्मा और उसका एक और साथी हुकुम सिंह जब पेशी पर अंबेडकरनगर जाते थे तो इन तीनों से कचहरी में भेंट करते थे। सभी मिलकर रंगदारी वसूली की योजना बनाते थे। एसपी के अनुसार वसूली करने का जिम्मा जनार्दन एंड कंपनी की होती थी। इन लोगों ने टांडा के एनटीपीसी के ठेकेदारों व कई बड़े राइस मिलरों को इनके निशाने पर ले रखा था। इनमें जनार्दन वर्मा निवासी राजापुर सरैया थाना गोसाईगंज जनपद फैजाबाद, महेंद्र वर्मा व राम चंद्र वर्मा निवासी शेखपुरा थाना अकबरपुर अंबेडकर नगर शामिल हैं। एसपी ने बताया कि अभियुक्त दिलीप व जनार्दन थाना गोसाइगंज फैजाबाद के हिस्ट्रीशीटर हैं। खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार पुरस्कार का एलान किया गया है।