{"_id":"f87e5963c2a522d003b2ff4dbfd0efaf","slug":"sugarcane-loaded-trolly-crushed-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर धंसा गांव के पास गन्ना लदे ट्रक की
विज्ञापन
चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने
सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। पुलिस के पहुंचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाने
के बाद शाम साढ़े सात बजे के करीब जाम हटाने पर ग्रामीण राजी हुए।
मंगलवार की शाम चार बजे के करीब रुधौली थाना क्षेत्र के धंसा गांव के निवासी सुभाष उर्फ पप्पू धोबी का पुत्र अमन अपने भाई गौरी के साथ मंगलवार की शाम को संकट मोचन बाल विद्या मंदिर से पढ़ कर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी अठदमा चीनी मिल की तरफ जा रही गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आ गए।
इससे अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। जब तक आस पास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचते चालक ट्रक रोकने के वावजूद चीनी मिल के पिछले गेट तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गौरी को सीएचसी और शव को थाने पहुंचाया। बाद में लोगों ने ट्रक ड्राईवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस घटना से नाराज ग्रामीणो ने रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ा कर रास्ता जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि गन्ना मिल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर आएं। एसडीएम चन्द्रशेखर मिश्र, सीओ रुधौली एसएन सिंह, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सोनहा निर्भय नारायन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मान मनौवल किया।
इसी बीच पहुंचे हियुवा के जिला कार्यकरिणी सदस्य महेंद्र कुमार तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष इन्द्रजीत यादव, पंकज आदि ने कहा कि जब तक मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक जाम लगा रहेगा। देर शाम साढ़े सात बजे के करीब एसडीएम और सीओ के समझाने और बुधवार को थाने पर मिल अधिकारियों के साथ बातचीत करने के आश्वासन पर नाराज लोग माने और जाम हटाया।
हादसों का सबब बना गड्ढा
रुधौली डुमरियागंज मार्ग पर दुर्घटना स्थल के पास पुलिया पर बना जानलेवा गड्ढा हादसों का सबब बन गया है। मंगलवार को भी यह बच्चे की मौत का कारण बना। स्थानीय लोगों का कहना है की एक महीने से बना गड्ढा बार बार मांग करने के बाद भी ठीक नहीं कराया।