{"_id":"57b9e13f4f1c1b9663d4f1cc","slug":"stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाकू मारा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भतीजे ने चाकू मारा, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के मझौवा मीर कस्बे मे भतीजे ने चाचा को चाकू मारने से मौत होने पर मौके पर पहुची पुलिस फोर्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मझौवा मीर कस्बे में रविवार दिन में करीब सवा चार बजे भतीजे ने 38 वर्षीय चाचा के सीने में चाकू घोंप दिया। सब्जी काटने वाली चाकू के एक ही वार में चाचा अवधेश मणि लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में घर के लोग अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन कुछ ही दूर जाने पर दम तोड़ दिया।
घटना की जानकारी होते ही वाल्टरगंज पुलिस मौके पर रवाना हुई। पुलिस के पहुंचने से पहले गांव के बाहर ही हत्या करके भाग रहा सफाईकर्मी पंकज उर्फ विजय सेन हत्थे चढ़ गया। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि फिलहाल परिवार के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।घटना के बाद पुलिस के तब हाथ-पांव फूलने लगे जब परिवार के लोगों ने शव देने से इंकार कर दिया। वह लोग परिवार का मामला बताकर कानूनी पचड़े से बचना चाहते थे। तीन घंटे तक जब पुलिस कब्जे में शव नहीं ले पाई तो सीओ (सिटी) एसएन सिंह अपने साथ रुधौली के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जा पहुंचे। देर शाम सवा सात बजे शव हासिल करने में कामयाबी मिली। इस दौरान पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से तमाम सबूत इकट्ठा किए।
एसपी के अनुसार मझौवा मीर कस्बे में जगदीश पटवा की पुश्तैनी दुकान है। रविवार को किसी बात को लेकर जगदीश पटवा के सामने उनके बेटे अवधेश पटवा भतीजे पंकज कुमार पुत्र राकेश पटवा से बहस हो रही थी। इसी बीच तैश में आकर भतीजे पंकज ने सब्जी काटने वाली चाकू लेकर तेजी से आया और सीने पर वार कर बैठा। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते,पंकज चाकू निकालकर कर फरार होने लगा। लेकिन रास्ते में पुलिस मिल गई। चाकू से प्रहार करने में पंकज के भी हाथ में घाव हो गया है। परिवार के लोगों का कहना है कि वे एक सदस्य तो गंवा ही चुके,दूसरे को जेलइ नहीं भेजवाना चाहते। हालांकि पुलिस अभी तहरीर हासिल करने की कोशिश में है ताकि हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा सके।