{"_id":"1adca188fc5e1333b1f007949dd503cd","slug":"sp-opperated-campaign-against-manufacturing-of-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने की कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने की कच्ची शराब के खिलाफ छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कच्ची शराब के धंधेबाजों से स्थानीय पुलिस कर्मियों की साठगांठ की
विज्ञापन
शिकायतों को देखते हुए एसपी ने मंगलवार को खुद इसके लिए बदनाम गांवों में
छापेमारी की। जिस ओर एसपी पहुंचे, कच्ची के धंधेबाजों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची तैयार करने में प्रयुक्त की जाने वाली लहन और अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर ही पुलिस के जवानों ने शराब की भट्ठियों के साथ ही लहन और शराब को भी नष्ट कर दिया।
एसपी शिवहरि मीणा ने कच्ची निर्माण के संदिग्ध ठिकानों पर मंगलवार की दोपहर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। चुनाव में कच्ची शराब के प्रयोग की आशंका को देखते हुए एसपी ने एएसपी, सर्किल के सीओ मय हमराही फोर्स के साथ कप्तानगंज थाने के थूहा और खोभा तथा दुबौलिया थाने के पंडूलघाट पहुंच गए।
अवैध कच्ची शराब निर्माण के संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके पर ही जमीन में दबाई हुई भारी मात्रा में लहन, शराब भट्ठी उपकरणों को नष्ट किया गया। क्षेत्राधिकारी कलवारी, थानाध्यक्ष दुबौलिया और कप्तान गंज को लताड़ लगाते हुए एसपी ने कहा कि कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर नजर रखें और हमेशा जांच करते रहें।
अवैध शराब निर्माण कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने छावनी थाना क्षेत्र के छतौना, संभलपुर, भौसियां, कल्याणपुर, बाघानाला गांव में शराब निर्माण के अवैध ठिकानों पर भी छापेमारी की। इन गांवों में भी बड़ी मात्रा में लहन और अवैध शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया।