फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sleeping lady killed

महिला की कुदाल से काटकर हत्या

Wed, 04 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
sleeping lady killed
लालगंज थाना क्षेत्र बंडा गांव में महिला की हत्या होने पर विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बंडा गांव में सोमवार की देर रात घर के बरामदे में सो रही महिला की कुदाल से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुदाल गांव के उत्तर नहर से बरामद कर पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। हत्या की वजह को लेकर असमंजस है। 
विज्ञापन


बंडा गांव की 50 वर्षीय बसंती पत्नी रामकिशोर सोमवार की रात परिवार के कुछ सदस्यों के साथ बरामदे में सोई थी। बगल में कुछ दूरी पर बड़ी बेटी विंध्यवासिनी और उसका 12 वर्षीय बेटा मनोज भी सोया था। रात में 12 से एक बजे के बीच बसंती की चीख सुनकर पड़ोसी रामनैन और घर के लोग जाग गए तो देखा कि कुछ लोग भाग रहे हैं। बसंती के घरवाले भी जाग गए। 
विज्ञापन


घर वालों ने भाग रहे लोगों में से एक को गांव के ही सदानंद के रूप में पहचान लिया। कुदाल से वार से बसंती के गले और चेहरे बुरी तरह जख्मी हो गए थे। शरीर खून से लथपथ था। उनकी सह हालत देख विंध्यवासिनी, उसका भाई सुभाष और रामनैन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गांव के लोग जुट गए। गंभीर हालत में बसंती को सीएचसी बनकटी ले जाया गया, जहां से डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल ले जाते समय बसंती ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में परिवार के लोगों से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने दिवंगत बसंती की बहू रेनू पत्नी सुभाष की तहरीर पर गांव के ही सदानंद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सीओ रुधौली एसएन सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed