फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   six accused of booth capturing arrested

बूथ कैप्चरिंग के मामले में छह गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Updated Wed, 28 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। पैकोलिया। 17 अक्टूबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में पैकोलिया थाना
विज्ञापन
क्षेत्र के भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर बूथ कैप्चरिंग के मामले में पुलिस ने मंगलवार की भोर में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

हसीनाबाद तिराहे से गिरफ्तारी की गई है। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 17 अक्टूबर को हर्रैया ब्लॉक और पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र मतदान केंद्र पर दिन में साढ़े तीन बजे के करीब बड़ी संख्या में लोग गोलबंद होकर पहुंचे थे।

उन लोगों ने वोटरों से मतपत्र छीनकर खुद मुहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डाल दिया था। पुलिस ने पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर दो सौ लोगों पर 147, 148, 149, 353आईपीसी, 7 क्रिमनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट और 139 जन प्रतिनिधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज होने के कारण पुलिस के सामने उनको पहचानने का संकट था। ऐसे में तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। विवेचना के दौरान जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए, पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है।

मंगलवार की भोर में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव और विवेचक जेपी मिश्र ने छह लोगों को हसीनाबाद तिराहे से एक साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों में अयोध्या प्रसाद पुत्र परशुराम, राजेश पुत्र रामानंद, रामअवतार पुत्र काशीराम, शेर बहादुर पुत्र चंचल निवासी गाजीपुर थाना पैकोलिया, राधेश्याम पुत्र छेदीलाल कनरखपुर पैकोलिया और रामशरन पुत्र रामदेव निवासी अगार भीटीमिश्र शामिल हैं।

प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव ने कहा कि विवेचना के दौरान जिन लोगों के नाम प्रकाश में आए, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed