{"_id":"6ae2448ad169c1c632021ae7","slug":"rs-160-lakh-stolen-from-car-while-a-flat-tire-was-being-repaired-at-a-pump-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83920-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पंप पर टायर पंक्चर बनाने के दौरान कार से 1.60 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पंप पर टायर पंक्चर बनाने के दौरान कार से 1.60 लाख निकाले
विज्ञापन
आरोपियों ने चकमा देने के लिए बैग और पर्स वापस रख दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में झाड़सेंतली पुल के पास पेट्राेल पंप पर फॉर्च्यूनर का पंक्चर टायर बनवाने के दौरान चोरों ने कार में रखे 1.60 लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने चकमा देने के लिए बैग और पर्स वापस रख दिए थे। घर पहुंचने पर जब कार मालिक ने बैग और पर्स खोला तो नकदी गायब मिली। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पलवल की गांधी आश्रम कॉलोनी निवासी रोहित तेवतिया ने शिकायत में बताया कि 28 अक्तूबर को वह रोहताश रावत के साथ अपनी फॉर्च्यूनर से कार्यालय से घर जा रहे थे। जब वह जेसीबी चौक से आगे झाड़सैंतली पुल के नजदीक पहुंचे तो बाइक पर सवार दो व्यक्ति उनके पास आए। बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने गाड़ी का टायर पंक्चर होने का इशारा किया। उसके हेलमेट पर काले रंग का शीशा लगा हुआ था।
रोहित ने संदेह होने पर गाड़ी का टायर चेक किया तो वह पंक्चर मिला। इसके बाद उन्होंने पास स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोक दी और टायर ठीक करवाने लगे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी की पिछली सीट पर रखे बैग से पर्स निकालकर उसमें रखे 1.60 लाख रुपये चोरी कर लिए। आरोपी ने बैग और पर्स वापस रख दिए, जिससे तत्काल चोरी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
रोहित ने बताया कि जब वह घर पहुंचे तो बैग की चेन खुली देखकर उन्हें शक हुआ। जांच करने पर पर्स से नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।