{"_id":"5724ff084f1c1b9934a9192e","slug":"si-sent-to-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज के चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महराजगंज के चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कप्तानगंज थाने के महराजगंज पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी यशवंत कुमार सिंह को एसपी कृपाशंकर सिंह ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह अभी किसी नए चौकी प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है।
28 अप्रैल को महराजगंज कस्बे में अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर कस्बे के व्यवसायियों और चौकी प्रभारी यशवंत के बीच विवाद हुआ था। देर शाम को कस्बे में एकजुट व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। मामला बिगड़ता, इससे पहले एसओ कप्तानगंज बृजेश कुमार यादव ने थाने से अतिरिक्त पुलिस बल भेज दिया। इस मामले को लेकर कुछ व्यापारियों ने पुलिस कप्तान से शिकायत भी की। एसपी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि चौकी प्रभारी की लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं। उनका व्यवहार आमजनता के प्रति ठीक नहीं था, ऐसे में उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।