फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven injured in land dispute

जमीन के विवाद में सात घायल

Wed, 15 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 15 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Seven injured in land dispute
सोनहा थाना क्षेत्र के परसा लगड़ा गांव में जमीनी विबाद में घायल ।
वाल्टरगंज क्षेत्र के परसा लगड़ा गांव में रास्ते की जमीन को लेकर शुरू हुए विवाद ने बुधवार को सुबह खूनी रंग ले लिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने आते ही जमकर लाठियां चटकीं, जिसमें एक महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों तरफ से ज्ञात-अज्ञात करीब 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। 
विज्ञापन


सोनहा थानाक्षेत्र के उक्त शिव पूजन व राम पियारे के बीच रास्ते को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। लेकिन कोई सर्वमान्य हल नहीं निकला। इसी रंजिश में बुधवार सुबह कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों तरफ के कई लोग जुट गए और मारपीट होने लगी। इस संघर्ष में शिवपूजन (40) व उनकी पत्नी दुर्गावती के अलावा शिव शंकर और राम स्वारथ घायल हुए। जबकि दूसरे  पक्ष के राम पियारे, राकेश , राजेश , अनीश भी घायल हुए। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश  यादव बताया कि दोनों पक्षों ने कानून हाथ में लिया, जिसके नाते दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed