फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   sdm raid on wine shops

एसडीएम के नेतृत्व में आबकारी टीम का छापा

Wed, 23 May 2018 11:53 PM IST
basti
basti Updated Wed, 23 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
sdm raid on wine shops
शराब की दुकान की जांच करते एसडीएम। - फोटो : amar ujala
सांऊघाट। 
विज्ञापन

जिला अधिकारी के निर्देश पर हड़िया चौराहे पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर बुधवार दोपहर एसडीएम के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान रेट बोर्ड समेत तमाम खामियां मिलीं। 
सदर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा पूरे दल-बल के साथ दोपहर में हड़िया चौराहे पर पहुंचकर शराब की दुकान की सघन जांच की। अचानक अधिकारियों के पहुंचने पर शराब की दुकान के सेल्समेन आनन-फानन बंद कर भागने लगे। जब तक अधिकारी दुकान तक पहुंचे तब तक लोग दुकान बंद करके भाग निकले थे। इसे देखकर एसडीएम ने अंग्रेजी और देसी शराब की दुकान को सील कर दिया। लेकिन कार्रवाई होने की जानकारी मिलते ही दुकान मालिक पहुंच गए। इसके बाद सील तोड़कर दुकान खोली गई। 
विज्ञापन

देसी शराब की दुकान में स्टॉक रजिस्टर ही नहीं मिला। एसडीएम सदर श्री प्रकाश शुक्ला ने स्टॉक रजिस्टर नहीं होने तथा रेट सूची नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। तत्काल सभी दुकानदारों को बोर्ड लगाने को निर्देशित किया। बीयर की दुकान में जांच के दौरान लगभग सब कुछ सही पाया गया। एसडीएम ने बताया कि जो भी कमियां मिली हैं रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित करेंगे। इस मौके पर विशाल सिंह, राजू चौहान, अनिल सिंह, दीपू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed