फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Recently, the police superintendent

थानों का हाल जानने निकले पुलिस अधीक्षक

Tue, 09 Apr 2019 12:33 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 09 Apr 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Recently, the police superintendent
थानों का हाल जानने निकले पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चुनावी सरगर्मी के बीच पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार सोमवार को थानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष देखने के साथ चुनाव थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशानिर्देश भी दिया। 
विज्ञापन


 पैकोलिया में एएसपी पंकज, सीओ हर्रैया राहुल पांडेय के अलावा हर्रैया, परशुरामपुर व गौर के प्रभारी निरीक्षकों  के साथ बैठक की। पैकोलिया थाने के सुंदरीकरण के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। एसपी ने लोकसभा चुनाव में अापराधिक प्रवृति्त के लोगों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी। क्षेत्रीय समस्याओं सहित चुनाव संबंधी जानकारी ली। एसओ गौर से थाना भवन के लिए जमीन की जानकारी ली और बभनान चौकी को थाना बनाने को कहा। बाद में एसपी गौर थाने के लिए रवाना हो गए। गौर प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार शाम को एसपी ने गौर थाने का निरीक्षण किया। जहां सबसे पहले कंप्यूटर रूम, मालखाना व कार्यालय को देखा। इसके बाद नए थाने के निर्माण व जमीन को लेकर प्रभारी निरीक्षक संजय नाथ तिवारी एवं ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह से जानकारी ली। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जिस स्थान पर वर्तमान समय में थाना संचालित हो रहा है। वह सहकारी सघन समित का गोदाम भवन है। शेष भूमि क्षेत्र पंचायत की है। यदि विभाग इसी स्थान पर थाना भवन का निर्माण कराना चाहे तो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रस्ताव दे दिया जाएगा। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को सघन तलाशी व रात्रि भ्रमण का निर्देश दिया। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एसपी और एएसपी  थाना परिसर में खराब पड़े नल की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed