{"_id":"5734d3a54f1c1ba13091a94e","slug":"rampage-in-wedding-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमाइशी गीत को लेकर बारातियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरमाइशी गीत को लेकर बारातियों से मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। द्वारपूजा में डीजे पर फरमाइशी गीत को लेकर बुधवार रात हर्रैया थानाक्षेत्र के लबदहिया में घरातियों और बारातियों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद बारातियों में भगदड़ मच गई। दूल्हे के परिवार के लोग बारात वापस ले जाने लगे। गांव के बुजुर्गों ने मान-मनौव्वल शुरू कर दी। पुलिस पहुंच गई और किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शादी कराई। पांच बाराती चोटिल बताए जा रहे हैं।
कप्तानगंज के गढ़ा गौतम गांव के करन की शादी लबदहिया के गुरदीन की लड़की से तय थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात 11 बजे तक बाराती द्वार पूजा की तैयारी करते रहे। इसी बीच गांव के भी कुछ युवक वहां पहुंच गए। वे डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की जिद करने लगे, बाराती गाना न बदलने पर अड़ गए। कहासुनी के बाद गांव वालों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। बृजलाल, सुनील कुमार, अंगद कुमार, धीरेंद्र कुमार निवासी गढ़हा गौतम, पंकज कुमार बेलवाडाड़ कलवारी चोटहिल हुए। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि समझाकर शादी राई गई। किसी पक्ष ने प्रार्थनापत्र नहीं दिया है।