फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ramchandra tiwari murdered in land dispute

जमीन विवाद में हुई थी रामचंद्र तिवारी की हत्या

Fri, 12 Aug 2016 11:03 PM IST
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला
बस्ती/ ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
ramchandra tiwari murdered in land dispute
murder
बस्ती। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी रहे उप निरीक्षक प्रदीप सिंह ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करते हुए एक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी दुधौरा में हुए रामचन्द्र तिवारी  हत्याकांड के हत्यारोपी करिया उर्फ रूप नारायण गिरि निवासी दुधौरा कटरी थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त सब्ब्ल भी बरामद हो गया है। इसके साथ ही पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रहे हत्या के इस मामले का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को हत्यारोपी करिया को पुलिस ने एसपी कृपाशंकर सिंह के समक्ष पेश किया। एसपी ने बताया कि करिया और दिवंगत के बीच पांच धूर जमीन के लिए विवाद चल रहा था। अभियुक्त ने घटना क्रम के बारे में बताया कि दिवंगत से उसका जमीनी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


उसके परिवार  को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता रहा। माह अक्टूबर में दिवंगत रामचंद्र तिवारी व उनके  परिवार वालों ने उसके घर पर चढ़कर  उसकी पत्नी, बहन व मां को मारा पीटा था।  करिया ने कहा कि विरोधी पक्ष के कहने पर उसके खिलाफ कई फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूरा परिवार परेशान रहता था। सात जुलाई को उसे बारात जाना था, उसने पत्नी से  पचास रुपये मांगे तो उसने कहा कि सब पैसे मुकदमे की पैरवी में खर्च हो जा रहे है, कहां से पैसे दूं। बाद में पत्नी ने जैस-तैसे उसे 50 रुपये कहीं से लाकर दिए। वह बारात गया और वहां पर बारातियों के साथ शराब पी। देर रात वापस आने पर देखा की रामचंदर तिवारी बाहर सो रहे थे तो उन पर सब्बल से हमला करके मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed