{"_id":"5a87226d4f1c1ba0268ba7f5","slug":"protest-on-examination-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा केंद्र पर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
basti
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते परीक्षार्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया (बस्ती)।
भारत सिंह कृषि इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने के लिए हुए विवाद के बीच शुक्रवार को सुबह जमकर हंगामा हुआ। केंद्र पर हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा थी। अभिभावकों और परीक्षार्थियों का स्कूल प्रबंधन से विवाद की सूचना पर एसडीएम पहुंचे तो उन्हें भी घेर लिया। पीछे से पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को हटाया, तब जाकर परीक्षा शुरू हो सकी।
परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थी और अभिभावक सीधे एसडीएम हर्रैया के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। बाद में एसडीएम को माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव को संबोधित ज्ञापन दिया। उधर, विद्यालय की प्रधानाचार्य सुधा त्रिपाठी ने भी बोर्ड परीक्षा निरस्त करने के अभिभावकों के पत्र का हवाला देकर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की है।
इस उठापटक के बीच शिवांशु पांडेय, हनुमंत वर्मा, शिव बालक यादव, अखिलेश यादव, शिवम चौधरी, आनंद सिंह, रजनीश दुबे, प्रशांत श्रीवास्तव, विकास यादव, अंजनी पांडेय, पंकज कुमार, लवकुश, सुरेश पांडेय, अमरेंद्र शुक्ला, अभिषेक वर्मा, सूर्यांश सिंह, राज सिंह सहित छात्रों के साथ युवा रालोद नेता राम निरंजन वर्मा, विवेक पांडे, विवेक मोहन यादव आदि भी मौजूद रहे। भाई की परीक्षा दिलाने पहुंचे मनीष उपाध्याय ने हर्रैया थाने में तहरीर देकर प्रबंधक पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि प्रबंधक अजय सिंह ने मौजूदगी से ही इन्कार किया है। प्रभारी निरीक्षक कपिलमुनि सिंह का कहना है कि आरोपों की पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन
स्केल-पैड रोकने का आरोप
परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर छात्रों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खुन्नस में इन लोगों ने गेट पर पैड-स्केल आदि सहायक उपकरण ले जाने से रोका। सभी ने 13 फरवरी को हाईस्कूल मैथ की परीक्षा आधा घंटे देर से शुरू होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि बाद में बी और सी कॉपी उपलब्ध कराने में आनाकानी की। इसके विरोध में उन्हें उतरना पड़ा।
रालोद नेता ने खोला मोर्चा
अमहट घाट पर पुल बनने को लेकर जल सत्याग्रह करके सुर्खियां बटोरने वाले रालोद के प्रदेश सचिव चंद्रमणि पांडेय ने इस बार परीक्षार्थियों के सवाल पर आवाज उठाई है। हालांकि, खुद सहराएं स्थित एक विद्यालय का प्रबंधन देख रहे चंद्रमणि के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों और परीक्षार्थियों का भी समर्थन हासिल है।
अभिभावकों के सवाल पर सख्त हुआ लहजा
परीक्षा केंद्र में विसंगतियों की शिकायत और सवाल-जवाब करने पर प्रबंधन का लहजा खासा सख्त होता गया। प्रबंधक पर आरोप है कि हनुमंत वर्मा, आकाश मिश्र, अभिष्ठ उपाध्याय, मनीष उपाध्याय और लवकुश आदि से उन लोगों ने मारपीट की। एसडीएम हर्रैया के परीक्षा केंद्र पर बातचीत के दौरान हर्रैया पुलिस ने छात्रों-अभिभावकों पर लाठी भांजनी शुरू कर दी। इससे तमाम अभिभावकों को चोटें भी आईं।
परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों से मोबाइल गायब
ओड़वारा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को परीक्षा देने आए लगभग तीन दर्जन परीक्षार्थियों का मोबाइल उनकी बाइक से चोरी हो गया। केंद्र पर शुक्रवार को प्रथम पाली में चित्रकला, इतिहास और व्यावसायिक वर्ग की परीक्षा थी। यहां परीक्षा देने बाइक से आए छात्र गाड़ी गेट के बाहर अपनी जिम्मेदारी पर सड़क किनारे खड़ी करते हैं। परीक्षा हाल में जाने से पहले छात्र अपनी मोबाइल बाइक की डिकी में रख दिए। परीक्षा के बाद जब छात्रों ने अपनी डिकी खोली तो मोबाइल गायब थे।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. मणि शंकर तिवारी ने बताया कि परिसर में कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता। छात्र अपनी जिम्मेदारी पर बाइक बाहर खड़ी करते हैं। बाहर करीब सौ मीटर तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। खजौला चौकी प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि विद्यालय में ड्यूटी कर रहे सिपाही से पूरी जानकारी ली जाएगी। जिनके मोबाइल गायब हैं उनकी तरफ से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई भी होगी।
जेडीई के आदेश पर एक केंद्र व्यवस्थापक बदले गए
चित्रकला में 8515 ने छोड़ी परीक्षा
बस्ती। बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन हाईस्कूल के चित्रकला विषय की परीक्षा में 8515 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर के इतिहास में 235 और कृषि के 27 ने परीक्षा छोड़ दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी के निर्देश पर लॉर्ड बुद्धा कॉलेज गोकुलपुरम बभनान के केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार सिंह को हटा दिया गया। इनके स्थान पर रामगरीब सिंह इंटर कॉलेज कठवतिया साउंघाट के प्रवक्ता सुभाष चंद्र तिवारी को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया।
परीक्षा में आज
हाईस्कूल: सुबह साढ़े सात बजे से 10-45 बजे तक सामाजिक विज्ञान
इंटर: सुबह साढ़े सात बजे से 10-45 बजे तक सैन्य विज्ञान
इंटर: दो बजे से 5-15 बजे तक भौतिक विज्ञान