फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protest for road construction

देइसांड़ चौराहे पर अर्द्धनग्न प्रदर्शन 

Fri, 10 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
protest for road construction
बनकटी क्षेत्र के देइसांड़ चौराहे पर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
बनकटी। निर्माण दायी संस्था ने सड़क निर्माण का कार्य अधूरा छोड़ दिया। इससे राहगीर चोटिल तो हो रहे हैं, अन्य समस्याएं भी बढ़ी हैं। इससे गुस्साए व्यापारियों और गांव वालों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। पुलिस और जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि कार्य यदि 16 जून तक शुरू नहीं कराया गया तो 17 जून को सभी लोग जाम लगाएंगे।
विज्ञापन


अधूरे निर्माण कार्य से गुस्साए लोग शुक्रवार को देइसांड़ चौराहे पर जुटे। सड़क पर भरे पानी में अर्द्धनग्न खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी के बीच अधूरे निर्माण को पूरा कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जिला प्रशासन यदि 16 जून तक अधूरा निर्माण पूरा नहीं कराता है तो 17 जून को बड़ी संख्या में व्यापारी और गांव वाले बस्ती-महुली मार्ग जाम कर देंगे। उसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस आशय की सूचना लिखित रूप मेें जिलाधिकारी संबोधित पत्र लालगंज पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को कहना है कि बस्ती-महुली मार्ग के देइसांड़ बाजार में करीब 300 मीटर सड़क काफी अरसे से खराब थी, जिसके लिए कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया। एक बार जेई व नायब तहसीलदार को भाकियू के लोगों ने बंधक बना लिया था। हालात ये हैं कि थोड़ी बारिश में भी सड़क नाले में तब्दील हो जाती है। जबकि बस्ती-देइसांड़ मार्ग का अधिकांश भाग निर्माण के अंतिम दौर में है। लेकिन देइसांड़, पाकरडाड़ और महसों क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि बार बार धरना प्रदर्शन के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन प्रदर्शन करना पड़ रहा है। भाजपा नेता बाबू राम चौधरी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के बाद चौधरी ने बताया कि हल्की बरसात मेँ उक्त सड़कें नाले में बदल जाती हैं, जिससे राहगीर तो परेशान होते ही हैं, व्यापारियों की रोजी-रोटी के लाले पड़ जाते हैं। कहा कि यह प्रदर्शन तो शासन-प्रशासन को चेतावनी मात्र है। यदि 16 जून तक सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो 17 जून को 10 बजे हम लोग बस्ती-महुली मार्ग जाम करेंगे। 


इस अवसर पर शिवदास चौधरी, महावीर, प्रेम गुप्ता, राहुल मद्देशिया, सुरेंद्र अग्रहरि, धीरज, वीरेंद्र, विनय, दीपक, सुनील, विशाल, विपिन,  धर्मराज, विक्की, ओमप्रकाश, अमन, महेश, मनोज, भोलू, सुरेंद्र, गिरधारी, चुम्मन चौधरी, राधेश्याम, बदलू, श्रवण कुमार, भगवान दास, आनंद शुक्ला, महावीर चौधरी, बबलू तिवारी, योगेंद्र, दयाशंकर, शिव दयाल आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed