{"_id":"56fc26134f1c1bc472f00773","slug":"preparation-of-case-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी के मुकदमे की तैयारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी के मुकदमे की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। बस्ती और संतकबीरनगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के सहारे प्रशिक्षित स्नातक वेतनमान में जिले में अध्यापक पद पर कार्य करने वाले छह अध्यापकों के विरुद्ध कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक हेमंत राव की ओर से दी गई तहरीर में बलिया, इलाहाबाद, देवरिया, संतरविदास नगर के रहने वाले अध्यापकों के नाम शामिल हैं। इनमें पादरी बाजार गोरखपुर के दो सगे भाइयों के भी नाम हैं। कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर में कुछ जरूरी तथ्यों की कमी है, इसलिए मुकदमा अभी दर्ज नहीं किया गया है।
संयुक्त निदेशक शिक्षा एबी चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 2014-15 में एलटी ग्रेड पर कुछ अध्यापकों की नियुक्ति बस्ती और संतकबीरनगर में हुई थी। कार्यभार ग्रहण कराने के बाद जब इन लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया तो छह अध्यापकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।
सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद पहले इन लोगों की नियुक्ति निरस्त कर दी गई। उसके बाद धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया। उसी क्रम में सभी छह अध्यापकों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। बताया कि सत्यापन का कार्य जारी है। जिसमें इस दायरे में कुछ और अध्यापकों का भी नाम आ रहा है। उनकी भी नियुक्ति निरस्त करने और केस दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है।