{"_id":"958c6c694958abfe364bcee01d30f58f","slug":"pradhan-candidate-s-son-disappeared-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में प्रधान प्रत्याशी का पुत्र गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में प्रधान प्रत्याशी का पुत्र गायब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत से प्रधान प्रत्याशी का 24
वर्षीय पुत्र सोमवार की रात रहस्यमय हालात में गायब हो गया। मंगलवार को
उसकी कार थन्हवारपुर गांव के पास सड़क के किनारे लावारिस हालत में मिली।
उसकी स्टियरिंग की ओर वाला शीशा टूटा था और कार की डिक्की में चाबी लगी हुई
थी।
उसके घर तक यह बात पहुंची तो परिवार वाले सकते में आ गए। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत निवासी और ग्राम प्रधान प्रत्याशी रामबचन यादव के 24 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव सोमवार की रात जनसंपर्क के बहाने कार से निकले थे।
जब वह मंगलवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने सुबह थन्हवरपुर के यादव पुरवा के पास सड़क किनारे अशोक की कार देखी। इसकी सूचना मोबाइल से उसके परिवार वालों को दी।
घर के लोग वहां पहुंचे। कार के आगे वाले हिस्से में स्टियरिंग की ओर का शीशा टूटा मिला। कार की चाबी पिछले हिस्से मेें डिक्की में लगी मिली। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पास के गन्ने के खेत में अशोक की तलाश की मगर वह नहीं मिला। वहीं खेत के पास एक हॉकी स्टिक मिली है।
पिता रामबचन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव और सीओ कलवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसओ ओंकार सहाय ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रधानी का चुनाव होना है। घटना को चुनाव में लाभ से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल! पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।