फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police seized dead boy

दाह संस्कार से पहले पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लिया

Fri, 03 Nov 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
police seized dead boy
वारदात स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
हर्रैया।क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार को युवती की लाश छत के हुक से लटकी मिली। दाह संस्कार कराने ले जा रहे परिवार वालों को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र के हरिवंश पुर गांव निवासी राज बहादुर की 20 वर्षीय पुत्री रिंकी की बृहस्पतिवार दोपहर कमरे में छत की कुंडी से लटकी लाश परिवार वालों ने देखा। दाह संस्कार के लिए ले जाते समय किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि रिंकी की तबियत तीन-चार महीने से खराब चल रही थी।
विज्ञापन

 

इससे तंग आकर उसने हुक में फंदे से लटकर कर जान दे दी। एसओ कपिल मुनि सिंह ने ट्रैक्टर ट्रॉली समेत शव को थाने ले आए। इसकी सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। पोस्टमार्टम न कराने की जिद करने लगे। बाद में पुलिस के समझाने के बाद लोग माने। पुलिस ने इत्फाकिया मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed