फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police raid

दबिश देने गई पुलिस से मारपीट की और भाग गया हिस्ट्रीशीटर

Thu, 19 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 19 Jan 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
police raid
पुलिस - फोटो : amar ujala
हर्रैया थाने के भरगवा तिवारी में हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने पहुंची पुलिस के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस टीम पर हमलावर होते हुए वारंटी व उसके साथ हंगामा करने वाले मौके से भाग निकले। थानाध्यक्ष केडी  सिंह ने बताया कि थाने के भरगवा तिवारी निवासी रामखुशी तिवारी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी था। जब टीम धरपकड़ के लिए पहुंची तो आक्रामक होकर पुलिस टीम से भिड़ गया। इस दौरान अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


 हर्रैया थाने में थानाध्यक्ष  केडी सिंह की तहरीर पर भगरवा निवासी वांरटी रामखुशी तिवारी, उसके भाई  सुधाकर और संतोष पुत्र अज्ञात के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा  डालने, 7 क्रिमनल लॉ एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष  ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर रामखुशी तिवारी के खिलाफ लूट, छिनैती समेत गंभीर  धाराओं में करीब आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि शातिर रामखुशी जिसके खिलाफ वारंट भी जारी है, वह अपने घर  पर मौजूद है। रात करीब 11.35 पर एसओ की टीम ने गांव में दबिश दी तो आरोपी  रामखुशी व अन्य पुलिस टीम से ही भिड़ गए। विवाद बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने  फोर्स के लिए सूचना थाने पर दी, लेकिन इस बीच सभी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस फरार आरोपितों की धर पकड़ का प्रयास कर रही है। घटना की जांच थाने के एसआई विजय कुमार यादव को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed