फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PATIENTS RAMPAGED AT CHC

सीएचसी पर मरीजों का हंगामा

Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
PATIENTS RAMPAGED AT CHC
गौर सीएचसी पर फार्मासिस्ट के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : राम ललित
गौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा हुआ। इलाज के लिए गए मरीजों को बाहर की दवा फार्मासिस्ट लिख रहा था जबकि डॉक्टर नदारद थे। इसे लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इटबहरा के मरीज परदेसी दवा कराने सीएचसी पर गए थे। डॉक्टर के न रहने पर फार्मासिस्ट ने बाहर से दवा लाने की बात कही। इससे और लोग भी उग्र हो गए। परदेसी के पेट में दर्द था। वह डॉक्टर को दिखाने आए थे। डॉक्टर के न रहने पर फार्मासिस्ट सुशील श्रीवास्तव इलाज कर रहे थे। बाहर से दवा खरीद कर जैसे ही परदेसी दिखाने पहुंचे, वहां मौजूद लोग फार्मासिस्ट के खिलाफ आग बबूला हो गए। जिलाजीत सिंह के नेतृत्व में लोग प्रदर्शन करने लगे और आरोप लगाया कि सीएचसी अस्पताल होने के बाद भी यहां पर न तो डॉक्टर रहते हैं और न ही फार्मासिस्ट। ऐसे में मरीजों को फौरन छोटी सी तकलीफ पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अस्पताल पर तैनात फार्मासिस्ट सुशील श्रीवास्तव एवं भगौती यादव का घर अस्पताल के करीब में है। ऐसे में ये लोग मरीजों के साथ आए दिन अभद्रता एवं शोषण करते रहते है। इन लोगों ने मांग की अस्पताल पर तैनात लोकल कर्मचारियों को शीघ्र हटाया जाए यदि ऐसा नहीं किया गया तो हम लोग व्यापक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में श्रवण सिंह, संजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, चंद्रदीप, अरुण सिंह, दीपू सिंह, उपेंद्र, राजन सिंह, करिया, पवन आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। डाक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि मैं अवकाश पर था आज ट्रेन की वजह से कुछ देरी हुई है। मेरा प्रयास रहता है कि मरीजों को अच्छी सुविधा मिले। लेकिन कुछ कर्मचारियों के चलते चाह कर भी सुविधा नहीं दे पा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दल ने सीएमओ के नाम ज्ञापन दिया
बस्ती। सीएचसी गौर पर तैनात फार्मासिस्टों के खिलाफ अपना दल ने भी मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को अपना दल के जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल के नेतृत्व में सीएमओ को ज्ञापन देकर तत्काल हटाए जाने की मांग की गई। अपना दल जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने सीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा है कि सीएचसी गौर पर तैनात फार्मासिस्ट भगौती यादव और सुशील श्रीवास्तव स्थानीय हैं। इनके चलते आए दिन अस्पताल में मरीजों का शोषण होता है। एक फार्मासिस्ट की माता ग्राम प्रधान हैं। इस समय सीएचसी गौर राजनीति का अड्डा बन गया है। इन्हीं मांगों को लेकर अपना दल जिलाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्ध अरविंद सिंह पटेल, रामकुमार पटेल, प्रमोद आर्य, केएल वर्मा, सुखराम पटेल, अमर यादव, अजय पांडेय आदि ने डिप्टी सीएमओ डॉ. फकरे यार हुसैन के माध्यम से सीएमओ को ज्ञापन दिया। मांग की है कि शीघ्र सीएचसी पर तैनात दोनों फार्मासिस्टों का स्थानांतरण नहीं किया गया तो अपना दल आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed