फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pankaj became new sp

पंकज बने जिले के 82वें एसपी, कार्यभार संभाला

Thu, 21 Feb 2019 11:41 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 21 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
pankaj became new sp
एसपी पंकज कुमार। - फोटो : amar ujala
बस्ती। जिले के नवागत एसपी पंकज कुमार ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिले के 82वें एसपी पंकज कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाये रखने के प्रबंध का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि ताजा हालात का आकलन करने के बाद वह अपनी प्राथमिकता तय करेंगे। इसे पत्रकारों से साझा करने के लिए शुक्रवार दोपहर का वक्त मुकर्रर किया गया है। 
विज्ञापन

 इसके फौरन बाद एएसपी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस सभागार में परिचय प्राप्त किया। साथ ही एसपी कार्यालय के विभिन्न शाखाओं प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, एएसपी कार्यालय के अलावा एकाउंट, सीओ सिटी, कलवारी रुधौली कार्यालय का भ्रमण किया। अधीनस्थों से उनकी बात सुनी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी पंकज, सीओ सिटी आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


50वें गिने जाएंगे 82वें एसपी
25 फरवरी 1947 को जिले के पहले एसपी एमएस त्यागी के बाद से 19 फरवरी 1988 तक 29 एसपी आकर जा चुके थे। 20वें एसपी हरभजन सिंह के कार्यकाल में ही एसपी की जगह एसएसपी का पद बनाकर एसएसपी के रूप में हरभजन सिंह को ही चार्ज दे दिया गया। डेढ़ वर्ष के भीतर ही दो एसएसपी बदले जाने के बाद 1989 में फिर से एसपी पद की तैनाती होने लगी। हालांकि, तब से एसपी की गिनती एक से शुरू हुई। इस लिहाज से नवागत एसपी को 50वां एसपी गिना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed