फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   paedes the second first wife beaten

परदेस में रखा दूसरी, पहली पत्नी को पीटकर भगाया

Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
basti
basti Updated Thu, 19 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
paedes the second first wife beaten
CRIME - फोटो : amar ujala
नगर बाजार। 
विज्ञापन

घर की गरीबी दूर करने के लिए परदेस कमाने गए पति ने दूसरी बीवी रख ली। जानकारी होने पर पहुंची ब्याहता को उसने मारपीट कर भगा दिया। नगर थाना पुलिस ने आपबीती सुनकर आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामला नगर थाना क्षेत्र के ग्राम टेमा का है। बुधवार को पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंची पत्नी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति कई वर्षों से दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। वह घर पर छह बच्चों के साथ रहकर गुुजर-बसर करती है। पिछले कई महीने से पति घर नहीं आए और घर का खर्चा ही भेजते हैं। कुछ दिनों पहले ही लोगों से जानकारी हुई कि दिल्ली में काम कर रहे पति ने दूसरी औरत से दूसरी शादी कर ली है। जब सच्चाई का पता लगाने वह दिल्ली पहुंची तो पति ने अपने पास रखने से इनकार कर दिया। कहा कि यहां से चली जाओ। जब पति को छोड़कर गांव वापस लौटने से मना कर दिया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कहा कि अगर यहां से नहीं गई तो जान से मार दूंगा। नगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed