{"_id":"5b12e92e4f1c1b254d8b4644","slug":"one-died-in-accident0000","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हादसों में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो हादसों में एक की मौत, एक घायल
basti
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डीसीएम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओड़वारा।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित खझौला चौकी क्षेत्र में डीएसीएम और ट्रेलर की टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। जबकि नरियांव चौराहे के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों हादसे शनिवार को हुए।
खझौला गांव के पास शनिवार भोर में एक ट्रेलर बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रहा था। उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक डीसीएम से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ट्रेलर चालक राहुल कुमार (25) पुत्र कमल प्रकाश, कमालपुर पोस्ट शिवरामपुर जनपद कानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुुंची खझौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। ट्रक और डीसीएम को कब्जे में लिया। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी घटना भी फोरलेन पर नरियांव चौराहे के समीप घटी। गोरखपुर से बस्ती की ओर आ रहे बाइक चालक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक चालक अखिलेश पांडेय (26) पुत्र केदारनाथ पांडेय निवासी रानीपुर थाना हर्रैया जिला बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। अखिलेश सुबह करीब सवा 10 बजे प्रैक्टिकल देने मेंहदावल जा रहे थे। नरियांव के पास पीछे से पहुंचे तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा और बाइक ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती रही। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने जिला अस्पताल भेजवाया। दुर्घटना में अखिलेश का दायां पैर टूटा है। पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।