फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one dead in an accident

सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

Sat, 27 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। हाइवे पर महूघाट गांव के सामने बाइक की टक्कर से घायल हुए ब्यक्ति
विज्ञापन
को इलाज के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दिवंगत हर्रैया कस्बे के हनुमानगढ़ी नगर वार्ड का निवासी था।

55 वर्षीय रामदेव शुक्रवार को सुबह नित्य क्रिया के लिए हाइवे पर महूघाट गांव के समीप गए थे। पीछे से आई बाइक की चपेट में आ गए, जिससे रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, जिला चिकित्सालय में हालत और बिगड़ने पर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय खलीलाबाद के पास मौत हो गई। रामदेव की मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। दिवंगत अपने परिवार का मुखिया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed