फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one dead in an accident

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sat, 30 Jan 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के गुलरिहवा गांव के मोड़ पर शुक्रवार की शाम को एक
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में साइकिल सवार को जिला अस्पताल फैजाबाद ले जाया गया जहां रात आठ बजे के करीब उसकी मौत हो गई।

पैकोलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया जीतीपुर चौराहे पर गुलरिहवा गांव निवासी मंजूर अली(50) की जूते चप्पल की दुकान है। शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब मंजूर अली दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था, अभी वह अपने गांव की मोड़ के पास ही पहुंचा था कि अचानक एक कार ने उसे टक्कर मार दी।

गांव के लोगों ने घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी। लोग गंभीर रूप से घायल मंजूर अली को लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद पहुंचे, जहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक का पीछा किया तो कार चालक थाना क्षेत्र के ही धोषण गांव के पास कार लावारिश हालत में छोड़ फरार हो गया।  प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया शिवबरन यादव ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed