फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   oid man sank in canal, died

नहर में डूबने से वृद्ध की मौत

Sat, 11 Nov 2017 11:44 PM IST
basti
basti Updated Sat, 11 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
oid man sank in canal, died
घ्‍ाटना - फोटो : amar ujala
वाल्टरगंज/बस्ती। 
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव के बुजुर्ग की दसौती गांव के पास नहर में डूबने से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक वह मानसिक रूप से बीमार थे। शुक्रवार की शाम चौराहे पर चाय पीने की बात कह कर निकले। शनिवार को मौत की सूचना मिली। पोस्टमार्टम न कराकर परिवार वालों ने दाह संस्कार कर दिया।

पटखौली गांव के राम दुलारे (65 वर्ष) की पत्नी राजपति ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। गोरखपुर से दवा भी चल रही थी। रात में भी उठकर इधर-उधर बिना किसी को बताए अक्सर चले जाते थे। उन्हें रात में दिखाई भी नहीं पड़ता था। बताया कि शुक्रवार शाम को घर से चौराहे पर चाय पीने की बात को कहकर निकले थे। देर रात तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हो गई। तलाश के बाद परिवार के लोग सुबह होने का इंतजार करने लगे। शनिवार सुबह दसौती गांव के लोगों ने पश्चिम सिवान में नहर में बुजुर्ग की लाश देखी। आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी ही देर में यह सूचना पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई। जिसकी जानकारी बुजुर्ग के बेटे लल्लू को हुई। घटनास्थल पर पहुंचे तो पिता की पहचान की। पिता राम दुलारे की पानी में डूबने से मौत की सूचना घर दी तो लोग चीखने-चिल्लाने लगे। गांव के लोगों के सहयोग से शव को अपने घर लेकर चले गए। पत्नी राजपति के अलावा बेटे राजमणि, गिरधारी, विजय आदि सभी लोगों की रोने की आवाज पर गांव के लोग भी जुट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष मुंडेरवा सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। फिर भी मामले यदि परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी होंगे तो पंचनामा कराया जाएगा। उधर, परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने के बजाय अंत्येष्टि कर दी। अभी 19 वर्षीय विजय की शादी नहीं हुई है। बेटे के विवाह का सपना अधूरा रह गया। राम दुलारे की तबीयत करीब 20 साल से खराब चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed