फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   notice to basti suger mill in not paying 2.49 crore

बस्ती चीनी मिल को ढाई करोड़ का नोटिस

Sat, 16 Jan 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बिजली विभाग ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई शुरू कर
विज्ञापन
दी है। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि विभाग ने मंडल के सबसे बड़े बकाएदार बस्ती चीनी मिल को दो करोड़ 49 लाख 67 हजार के बकाए में बिल के साथ नोटिस जारी किया है।

 इसमें एक करोड़ 49 लाख पावर और एक करोड़ 67 हजार घरेलू लाइट का बकाया है। बताया कि बकाए के विरुद्ध चीनी मिल प्रबंधन कई न्यायालयों में जा चुकी है, मगर इस मामले में मिल प्रबंधन को कहीं से भी कोई राहत नहीं मिली। लोक अदालत के निर्णय के बाद मिल प्रबंधन केे खिलाफ यह वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

मिल को बकाया जमा करने के लिए दस दिन की मोहलत दी गई है। हालांकि यह पता नहीं चला कि यह बकाया कब से चला आ रहा है। बकाए की वसूली में असफल रहने के कारण पूर्व मुख्य अभियंता के तबादले के बाद से विभाग के अधिकारी बकाए को लेकर चौकन्ना हो गए हैं।

विभिन्न कैंपों के जरिए तो वसूली हो ही रही है, साथ ही गांव और शहरों में घूम कर भी वसूली की जा रही है। हर दिन चीफ इंजीनियर के कार्यालय में बकाए की समीक्षा हो रही है। इसी कड़ी में विभाग ने बस्ती चीनी मिल पर बकाए की वसूली के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया।

मुख्य अभियंता ने बताया कि मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण विभाग चीनी मिल प्रबंधन पर बकाए की वसूली के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। चीनी मिल पर बकाए की वसूली को लेकर ‘अमर उजाला’ में आठ जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed