{"_id":"5890d25f4f1c1b691ae808a9","slug":"nilgai-clashed-with-bikes-a-death-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगाय से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दो गंभीर
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मृतक शिवसरन की फाइल फोटो,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर क्षेत्र के सुरैला गांव के पास बाइक अचानक सड़क पर आ गई नीलगाय से जा भिड़ी। जिसमें बाइक चला रहे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे अन्य दो को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया, जहां से जिला चिकित्सालय फैजाबाद रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के कड़सरा निवासी शिवसरन (30) बुधवार को दुबई जाने वाले थे। गांव के राम धीरज (18) और साहिल (16) को बाइक पर बैठाकर शिवसरन घर से परशुरामपुर बाजार के लिए निकले। परसा परशुरापुर मार्ग पर सुरैला के पास पहुंचते ही एक नीलगाय तेजी से सड़क पार करते हुए बाइक के सामने आ गई। जिससे टकराने की वजह से हादसा हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शिवसरन की शादी दो महीने पहले हुई थी। गृहस्थी की जिम्मेदारी सामने आई तो उन्हें परदेश जाना पड़ा। बुधवार को दुबई जाने की तैयारी करने में परिवार के लोग लगे थे। खर्चे आदि के लिए वह मंगलवार को एटीएम से रुपयेे निकालने के लिए घर से निकले थे। मगर वक्त ने पल भर में सारा कुछ मटियामेट कर दिया। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग स्तब्ध हो गए और परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा हो। जो भी सुना, हक्का-बक्का रह गया। हादसे की जानकारी होते ही गांव के तमाम लोग घटना स्थल की ओर भागे। पत्नी पिंकी की चीख से हर किसी की आंखें नम हो गईं।