फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   mischief

कोटेदार से ले ली 7 हजार रुपये, अंगूठी

Sun, 20 Mar 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
mischief
एसडीएम ने नकल की सामग्री इकट्ठी कर रिपोर्ट शिक्षा बोर्ड को भेज दी है। - फोटो : Demo Pic
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कटरा तिराहे के पास व्यापार कर कार्यालय से पहले सड़क किनारे जा रहे एक कोटेदार को जीप सवार दो व्यक्तियों ने साहब बनकर ठग लिया। घटना से हक्का बक्का कोटेदार जब तक कुछ समझ पाता जीप सवार दोनो व्यक्ति भाग निकले। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही कटरा चौकी प्रभारी पंकज पांडेय ने तत्काल वायरलेस सेट से सफेद रंग की उस जीप का नंबर पुलिस कंट्रोल रूम को बता दिया। कंट्रोल रूम ने सभी थानों को घटना की जानकारी देकर गाड़ी को रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वाल्टरगंज के गनेशपुर कस्बे के रहने वाले कोटेदार रामचंदर जायसवाल शनिवार को शहर में स्थित सस्ते गल्ले की दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे। वह पैदल ही कटरा तिराहे की तरफ बढ़ रहे थे कि इसी बीच उनके पास एक सफेद रंग की जीप आकर रुकी। जीप का चालक उतरकर उनके पास आया और बोला कि साहब बुला रहे हैं। रामचंदर जीप में बैठे कथित साहब के पास पहुंचे तो उसने चालक को तलाशी लेने को बोला। रामचंदर के पास सात हजार रुपए थे।
विज्ञापन


रुपए देखने के बाद जीप में बैठे व्यक्ति ने रुपए लेकर कहा कि यह नकली है और उनके जेब में हाथ डाल कहा रुपए रख दे रहां हू, जल्दी से भग जाओ। इतना कह कर जीप से वे दोनो भाग लिए। जाते जाते रामचंदर की सोने की अंगूठी भी लेते गए। इधर रामचंदर ने जेब में हाथ डाला तो रूपया था ही नहीं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने कहा जीप का नंबर सभी थानो को नोट करा दिया गया है। नंबर के आधार पर पुलिस उस गाड़ी और ठग दोनो को तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed