फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   marital death in suspicious circumstances1

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत 

Sat, 13 Jan 2018 11:28 PM IST
basti
basti Updated Sat, 13 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
marital death in suspicious circumstances1
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर। क्षेत्र के बबुऔना गांव में शनिवार सुबह 24 वर्षीय विवाहिता की लाश उसके कमरे में बेड पर मिली। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पायलपुर निवासी परशुराम चौधरी की लड़की रेनू की शादी 12 जून 2014 को आदित्य चौधरी पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम बबुऔना थाना परशुरामपुर के साथ हुई थी। सात माह का एक बेटा भी है। रेनू के भाई अर्जुन चौधरी का आरोप है कि बहन की शादी में हैसियत के हिसाब से दान-दहेज दिया गया था। इसके बाद भी लगातार रेनू के ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते रहते थे। इसकी शिकायत कई बार रेनू ने फोन से की थी। बताया कि ससुराल के लोग 50 हजार नगद तथा एक कार की मांग कर रहे थे। इस पर बताया गया था कि गन्ना बेचने के बाद ही व्यवस्था हो सकेगी। 10 जनवरी को फोन कर रेनू ने बताया कि मुझे मारपीट कर कमरे से बाहर कर दिया गया है। अर्जुन चौधरी का आरोप है कि दहेज के लिए शुक्रवार की रात में रेनू को जमकर मारा पीटा गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके चेहरे तथा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। वही दूसरी ओर ससुरालवालों ने पुलिस को बताया कि रेनू ने साड़ी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को रेनू की लाश बेड पर पड़ी मिली। अर्जुन की तहरीर पर रेनू के पति आदित्य, ससुर राधेश्याम, विपिन, सास एवं ननद सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed