{"_id":"58ea69124f1c1bac2b5b537c","slug":"manglwa-gang-raises-bike-22-recovered-from-many-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवा गिरोह कई जिलों से उठाता था बाइक, 22 बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलवा गिरोह कई जिलों से उठाता था बाइक, 22 बरामद
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 09 Apr 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज में पुलिस ने बरामद किया चौरी की गई बाइक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथकड़ी लेकर कचहरी से फरार हो चुका हर्रैया थाने का हिस्ट्रीशीटर मंगलवा उर्फ तूफानी बाइक चोरी का गिरोह मास्टर माइंड निकला। कप्तानगंज पुलिस ने उसे तीन अन्य साथियों के साथ पकड़ा। उनके कब्जे से चोरी की 22 बाइक बरामद की गईं। हालांकि इनका पांचवां साथी धर्मेश सिंह फरार होने में कामयाब रहा। मंगलवा ने कबूल किया कि उसका गिरोह बस्ती के अलावा फैजाबाद, गोंडा, संतकबीरनगर, गोरखपुर व अन्य जनपदों से बाइक उठा चुका है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जिले से ताबड़तोड़ बाइक चोरी की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण व सीओ प्रशिक्षणाधीन आलोक कुमार अग्रहरी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ओमप्रकाश चौबे को टास्क दी गई। मुखबिरों के जरिए सटीक सुरागकशी के फलस्वरूप टीम ने पहले मंगल उर्फ तूफानी को पकड़ा। इसके बाद कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई। बनहा के पास से बाकी अभियुक्तों को उस वक्त पकड़ा गया, जब वे बाइक लादकर उसे कहीं बेचने ले जा रहे थे। गिरोह के सदस्य कई बाइक बेच चुके थे, जिन्हें खरीदार के पास से बरामद किया गया। पकड़े गए बाकी बदमाशों में निहाल उर्फ अमित निवासी मरही थाना हर्रैया, लालमन यादव निवासी बनहा थाना कप्तानगंज, इसी थाने के टिकरिया निवासी रामसुधार चौधरी शामिल हैं। तूफानी ने बताया कि उसने जल्दी अमीर बनने का झांसा देकर बाकी सद्यों को गिरोह में शामिल किया था। इनके पास से देशी तमंचा 12 बोर, दो कारतूस और चाकू भी बरामद किया गया।
गिरोह का भंडाफोड़ करने में शामिल कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौबे, एसआई राजाराम, एसआई रामा प्रसाद यादव, कांस्टेबल इरशाद खॉन, राजेन्द्र यादव, राकेश कुमार, विन्ध्याचल यादव, इंद्रेश यादव थाना कप्तानगंज को एसपी ने पांच हजार पुरस्कार देने का एलान किया है।