फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   main accuse of child thief gang held

गिरफ्त में आया बच्चा चोर गैंग का सरगना

Mon, 11 Jun 2018 11:55 PM IST
basti
basti Updated Mon, 11 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
main accuse of child thief gang held
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
बस्ती। बच्चों से रेलवे स्टेशन, रोडवेज सब्जी मंडी जैसी भीड़भाड़ वाली जगह से मोबाइल चोरी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना को धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी के 25 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख आंकी गई है। इसके दो साथी कुछ दिन पहले पकड़े गए थे। उनसे पूछताछ में इसका नाम प्रकाश में आया था। तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी दफ्तर में प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी पंकज ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश बृजेश सिंह झारखंड प्रदेश के खगड़िया जिले के थाना तालझाड़ी का वह रहने वाला है। बृजेश ने बताया कि उसके गिरोह में वहीं के रहने वाले शामिल हैं। अपीन चौधरी व चंद्रदीप नाम के दो साथी पुलिस की गिरफ्त में आए थे। एएसपी के मुताबिक इसके गिरोह के कुछ चोर ट्रेनों में एसी कोच में महंगे मोबाइल पर हाथ साफ करते हैं। वाल्टरगंज पुलिस ने छह-सात महीने पहले ही ऐसे दो बदमाश पकड़ा था। एएसपी ने बताया कि सीओ सिटी अलोक सिंह के पर्यवेक्षण में एसओ सर्वेश राय ने हमराहियों के साथ बृजेश को पकड़ लिया। एसपी की तरफ से 10 हजार रुपये पुरस्कार की संस्तुति की गई है।  
विज्ञापन

इस गिरोह के गुर्गे ऐसे लोगों को टारगेट करते हैं जो सब्जी मार्केट या ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय अपने मोबाइल ऊपर की जेब या कुर्ते के साइड पॉकेट में रखे होते हैं। इनके कुछ साथी आसपास खड़े होकर उसे हल्का धक्का देते हैं, ताकि उसका ध्यान भंग हो। उसी दौरान बमुश्किल पांच-आठ सेकेंड में मोबाइल उड़ाकर चंपत हो जाते हैं। संयोगवश यदि चोरी पकड़ी गई तो धक्का देने वाले ही बीच-बचाव में उतर आते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगे हैं बरामद किए गए मोबाइल  
बरामद हुए मोबाइल फोन में सात सेट सैमसंग जे-सेवन ब्रांड के हैं। इनकी कीमत 15 हजार से अधिक बताई जाती है। इसके अलावा जे-फाइव के पांच, जे-टू के अलावा एमआई, इंन्टेक्स, माइक्रोमैक्स कंपनी के सेट हैं। इनकी कीमत करीब साढ़े तीन लाख आंकी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed