फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ltwapar remove the encroachment

लटवापार का हटा अतिक्रमण

Fri, 19 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 19 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ltwapar remove the encroachment
जेसीबी से ढहाया अतिक्रमण।
 कोर्ट की अवमानना के डर से शनिवार को चार थानों की पुलिस और प्रशासनिक अमला और एक ट्रक पीएसी की मौजूदगी में सदर तहसील के ग्राम लटवापार में तालाब और चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इस मामले में प्रशासन को 22 अगस्त को हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करना है। 
विज्ञापन

हाईकोर्ट में राजेंद्र कुमार उपाध्याय की ओर से एक याचिका वर्ष 2007 में दायर की गई, इसमें तालाब और चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की अपील की गई। इस मामले में कोर्ट ने 19 नवंबर 2015 को अतिक्रमण हटाने का आदेश शासन और प्रशासन को जारी किया। इसके बाद भी जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई तो राजेंद्र पुन: कोर्ट गए, जिस पर कोर्ट ने आठ जुलाई 2016 को कोर्ट के आदेश का पालन न करने पर अवमानना आदेश जारी किया और कहा कि इस मामले में 24 अगस्त को हलफनामा दाखिल किया जाए। इस आदेश के बाद शासन और प्रशासन सक्रिय हो गया। अतिक्रमण हटाने की रूप रेखा बनाई गई। जिसे शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे एसडीएम आरअी सिंह ने बताया कि तालाब और चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। बताया कि तालाब पर पक्का मकान और चकरोड पर कब्जा कर लिया गया था जिसे हटवा दिया गया है। बताया कि जिन कब्जेदारों से कब्जा मुक्त कराया गया उनमें रामसूरत, मदन चंद्र और बुधई का नाम शामिल है। अतिक्रमण हटवाने की टीम में तहसीलदार कमल सरोज, नायब तहसीलदार अमरचंद्र वर्मा, राजस्व निरीक्षक भानुप्रताप मिश्र, लेखपाल अजय श्रीवास्तव व हल्का लेखपाल अनिल मिश्र, कोतवाली पुलिस, पुरानी बस्ती थाने की पुलिस, नगर थाने की पुलिस, महिला थाना प्रभारी व एक ट्रक पीएसी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed