फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   loot registered, team contituted

लूट का मुकदमा दर्ज दो टीमें गठित कीं

Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
loot registered, team contituted
लूट
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी रमाशंकर जायसवाल के साथ सोमवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा पंजीकृत किया है। सोमवार की देर शाम चौरी बाजार में स्थित बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान से लौटते समय रमाशंकर जायसवाल पुत्र भानुप्रताप की बाइक को बेनीगंज गांव के पास रोक कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा सटाकर 25 हजार रुपये, मोबाइल फोन लूट लिया था। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर कई थाने के एसओ मौके पर पहुंच गए। सभी थानों को वायरलेस से एलर्ट किया गया, मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस इस मामले में तीन बदमाशों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के बाद उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी के निर्देश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। इसके अलावा क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार की रात में स्वाट टीम ने पीड़ित से बदमाशों का हुलिया आदि के बारे में जानकारी ली। पता चला कि रुपया लूटने वाला बदमाश अपना चेहरा ढके था, जबकि दो अन्य बदमाशों ने अपना चेहरा खुला रखा था। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। संभावना है कि बदमाश पड़ोस के ही किसी जिले के हो सकते हैं। पुलिस हुलिए और उनके क्राइम करने के तरीकों के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस टीम पूरी तन्मयता से लगी हुई है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।
-रोहित मिश्र,एएसपी बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed