{"_id":"56fd6dc44f1c1bba47f00141","slug":"killed-by-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से पत्नी ने कराई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से पत्नी ने कराई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
कांता शर्मा के मर्डर का आरोपी प्रवीण गिरफ्तार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। प्रेम प्रसंग के चलते मां और प्रेमी के संग मिलकर पत्नी ने अपने पति की हत्या करवा दी। पूरे मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी ज्वाला विश्वकर्मा, किशमती देवी और नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 26 मार्च को बस्ती कांटे मार्ग के दक्षिण के तरफ झाड़ी में शव पाया गया था। पहले दिन शव की शिनाख्त न होने से ग्राम बनकसही के चौकीदार रामदास की तहरीर पर मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में शव की शिनाख्त रामवृक्ष शर्मा पुत्र स्वामीनाथ ग्राम कोड़रा थाना पुरानी बस्ती के रूप में हुई। मृतक की पत्नी नीलम, पिता स्वामी नाथ, भाई रमेश चंद आदि ने ही शव की पहचान की थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर सिंह ने एक टीम का गठन किया।
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि मृतक रामवृक्ष की शादी करीब 17-18 वर्ष पहले हुई थी। मृतक की पत्नी नीलम का संबंध उसके दोस्त ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र रामचंदर निवासी बनकटा थाना खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर से हो गया था। नीलम के साथ ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा की निकटता की जानकारी राम वृक्ष को हो गई थी। वह इसका विरोध करता था। इसको लेकर आए दिन पति-पत्नी में नोकझोंक होती रहती थी। रोज-रोज के विवाद से तंग नीलम ने अपनी मां किशमती देवी पत्नी रामलौट निवासी डारीडीहा थाना कोतवाली को पूरी बात बताई। इसके बाद नीलम ने ज्वाला विश्वकर्मा और उसके दोस्त बबलू चौरसिया के साथ मिलकर रामवृक्ष की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए होली का दिन चुना।
विज्ञापन
ज्वाला विश्वकर्मा और बबलू चौरसिया ने रामवृक्ष को छक कर शराब पिलाई और बस्ती कांटे मार्ग पर सुनसान इलाके में ले गया। वहां गला कस कर राम वृक्ष की हत्या कर दी और शव को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। हत्यारोपी ज्वाला विश्वकर्मा, किशमती देवी और नीलम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बबलू चौरसिया की तलाश जारी है। हत्यारोपियों के पास से मोटरसाइकिल और एक मोबाइल मिला है।