फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   kidnapped youth body found in kuano

अपहृत युवक की लाश कुआनो में बहती मिली 

Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
basti
basti Updated Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
kidnapped youth body found in kuano
मुखिया फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
नगर बाजार/बस्ती। 15 जून से गायब 21 वर्षीय युवक की कुआनो नदी में शुक्रवार को लाश मिली। करीब 11 बजे शव पानी में उतराते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। एसपी के मुताबिक मृतक के बड़े भाई ने सात दिन पहले उसके दो परिचितों के विरुद्ध नामजद अपहरण का केस दर्ज कराया था।  
विज्ञापन

एसपी दिलीप कुमार का कहना है कि इस मर्डर में कई तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं। इसलिए गहन छानबीन के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। जिसके वर्कआउट के लिए कोतवाली पुलिस को भी लगाया गया है।  
विज्ञापन

 कोतवाली थाने के मड़वानगर (बडे़वन) निवासी अमरजीत ने 19 जून को नगर थाने में तहरीर दी, जिसमें बताया कि उनके सबसे छोटे भाई मुखिया हवेली खास थाना कोतवाली निवासी श्रवन केेेे साथ भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर भंडारे में गया था। वहां से दोनों के लौटते समय रास्ते में बड़ेवन निवासी राजकुमार स्कूटी लेकर मिल गया। तीनों उसी स्कूटी पर सवार होकर मोहटा घाट होते वाया बेलाड़ी फुटहिया चौराहे पर पहुंचे। वहां किसी से झगड़ा होने पर तीनों भागे। बाकी दो तो अपने घर पहुंचे लेकिन मुखिया का पता नहीं चला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरागकशी करते पहुंची थी पुलिस 
नगर थाने की पुलिस ने 19 जून को मुकदमा दर्ज कर ढूंढना शुरू किया। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान मिले तथ्य के आधार पर टीम शुक्रवार को गोताखोर लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां से इनके कूदने की बात बताई गई। कुछ देर बाद ही शव मिल गया। तेज सड़ांध और शव की दशा से पुलिस ने अनुमान लगाया कि इसकी मौत पांच-छह दिन पहले हुई होगी।  

बड़ेवन क्षेत्र में सनसनी 
15 तारीख से गायब मुखिया का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का मुखिया नाम का शख्स सबसे छोटा था। उसके बाकी चार भाई व एक बहन उनसे बड़ी है। सबसे बडे़ अमरजीत, इन्द्रेश, मानिक राम के बाद शादीशुदा बहन है। पांचवें नंबर पर टिकोरी और मां-बाप की छठवीं संतान मुखिया अविवाहित थे। सूचना मिलते ही मां भावना बेहोश सी हो गईं। पिता चन्द्रभान की मौत पहले ही हो चुकी है। बेटे की भी मौत से आहत भावना बदहोश सी हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed