{"_id":"58c980574f1c1b6a3732b952","slug":"kid-s-body-found-hanging-from-tree-in-manikora-art-of-mundeva","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरवा के मनिकौरा कला में पेड़ से लटकी किशोर की लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंडेरवा के मनिकौरा कला में पेड़ से लटकी किशोर की लाश मिली
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुन्डेरवा थाना क्षेत्र के मनिकौरा कला गांव मे बर्षी बच्चे की मौत होने पर विलाप करते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनिकौरा कला गांव के 16 वर्षीय किशोर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से करीब एक किमी दूर स्थित एक आम के पेड़ की डाल से लटका हुआ शव मिला। जानवर के लिए चारा काटने गईं गांव की महिलाओं ने गांव के सुरेश उर्फ कल्लू का शव देखकर शोर मचाने लगीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मनिकौरा कला के अशोक निषाद के पुत्र सुरेश ने परिवार की माली हालत देखते हुए 13-14 वर्ष की उम्र में ही जिम्मेदारी संभाल लिया। उसने मकान में पेंटिंग व पीओपी का काम सीखा और मुंबई चला गया। पिता ने बताया कि दो महीने पहले वह भी मुंबई गए और सुरेश को घर ले आए। बुधवार को दोपहर उसने पिता से पांच सौ रुपये लिया और अपने मामा के यहां दुल्हापारा थाना पौली संतकबीरनगर जाने के लिए घर से निकला। करीब चार बजे खबर मिली कि बाग में शव लटका है। मां की दो साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। पिता भी बीमार रहते हैं। तीन भाई बहनों में सबसे बड़े सुरेश की मौत कैसे हुई, इसे लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टा आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही तौर पर इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।