फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kaptanganj got 'bag factory'

कप्तानगंज में मिला ‘कट्टा कारखाना’

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Kaptanganj got 'bag factory'
अंतर्राज्यीय बावरिया गैंग के बदमाशो को शस्त्र और चोरी के समान के साथ बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हिंसक अपराध के लिए कुख्यात बावरियों का एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा जो चोरी-डकैती के अलावा असलहे बनाने की फैक्ट्री भी संचालित करता था। रविवार को कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम के ज्वाइंट आपरेशन में गिरोह के 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ये कप्तानगंज कस्बे में स्थित एक किराए के मकान में असलहे बनाते थे। मौके से हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी गई। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा निर्मित- अर्ध निर्मित कट्टे शामिल हैं। लाखों रुपये कीमत के चोरी के जेवरात व अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। 
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रविवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि धनजीत बावरिया इनके गैंग का मुखिया है। उसी ने तीन माह पूर्व कप्तानगंज कस्बे में एक खाली मकान किराये पर लिया। दिन में कंबल बेचने के बहाने इस गिरोह के लोग रेकी करते थे। मकान के अंदर ही तमंचे बनाने का कारखाना पकड़ा गया। एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण और सीओ सदर/अपराध एसएन सिंह, सीओ प्रशिक्षणाधीन आलोक अग्रहरि के नेतृत्व में कपिलमुनि सिंह व प्रभारी स्वाट टीम सर्वेश राय के अलावा छोटेलाल, मनोज राय , आनन्द प्रकाश यादव, अमित पाठक, अजय दूबे, हरेंद्र यादव ने कोतवाली क्षेत्र के डिडौहा काली मंदिर के पास से सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने को कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed