फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   IO changed after complaint

शिकायत पर विवेचक बदले

Wed, 15 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
IO changed after complaint
विलाप करते परिवारीजन
बस्ती। रेंज कैंप कार्यालय में तैनात आरक्षी त्रियुगी प्रसाद के भतीजे की मौत के मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब अचानक इस केस की विवेचना कोतवाली से हटाकर मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को सौंप दी गई। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि वादी ने मामले की तफ्तीश कर रहे कोतवाली के एसएसआई पर गंभीर आरोप लगाते हुए विवेचक बदलने का आवेदन किया था।  
विज्ञापन


पिछले महीने शहर के दक्षिणी छोर पर बहने वाली कुआनो के अमहट घाट पर कुछ दोस्तों के साथ पहुंचे युवक की पानी में डूबने मौत हो गई थी। तात्कालिक तौर पर इसे सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा मानकर पुलिस बात को टाल गई, लेकिन जब पोस्टमार्टम हुआ तो पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके सीने की कई पसलियां टूटी मिलीं। पेट में पानी भी नहीं मिला। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों पर हत्या का मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन किसी की न तो गिरफ्तारी की गई और न किसी से पूछताछ ही की गई। पीएम में एंटी मार्टम इंजरी के बावजूद इस पहलू को नजरअंदाज करने की शिकायत पर एसपी ने विवेचक बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed