{"_id":"570d45744f1c1bb5104a6afd","slug":"in-suspicious-circumstances-burnt-lady-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की अस्पताल में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बसौढ़ी गांव में मंगलवार की सुबह 30 वर्षीय महिला अपने घर में संदिग्ध अवस्था में झुलसी मिली। गांव के कुछ लोगों ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया, जहां दोपहर 12 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत होते ही साथ आए लोग भाग निकले।
ऐसे में उसका शव लावारिस हालत में जिला अस्पताल के मर्चरी में पड़ा है। बसौढ़ी गांव के लोगों ने बच्चों के साथ रहने वाली राधा के कमरे से सुबह आठ बजे धुंआ निकलते देखा तो लोग कमरे की ओर बढ़े। कमरे में राधा गंभीर रूप से झुलसी मिली। राधा को गंभीर हालत में लेकर गांव के कुछ लोग जिला अस्पताल लेकर आए थे। इलाज शुरू होने के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
दिवगंत राधा के सास ससुर का पहले ही निधन हो चुका है। उसका पति रामपाल मुंबई रहता है। वह घर पर अपने तीन बच्चों आठ वर्षीय मखनचू, छह वर्षीय साहिल और चार वर्षीय बेटी नंदिनी के साथ रहती थी। बड़े बेटे मखनचू का कहना है कि सुबह उसकी मां ने उससे माचिस मंगाया और कहा चाय बनाने जा रही हूं। बाद में वह कमरे में जाकर घर का दरवाजा अंदर से बंद कर ली। इसके बाद वह घर के बाहर अपने भाई बहन के साथ खेलने लगा, घर के अंदर क्या हुआ पता नहीं।