फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in dowry case on 8

पैकोलिया बरुवार में दहेज हत्या में आठ पर केस

Sun, 19 May 2019 12:05 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 19 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
in dowry case on 8
Dowry Persecution
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पैकोलिया बरुवार के आठ लोगों पर पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में भाई ने जहर पिला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव निवासी संदीप कुमार सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया है कि क्षमता से अधिक दान दहेज देकर बहन सुमन सिंह की शादी 26 अप्रैल 2016 को पैकोलिया बरुवार गांव के योगेश सिंह के साथ किया था। ससुराल आने के बाद से बहन को ससुराल के लोग स्विफ्ट डिजायर कार न देने से नाराज होकर मारते पीटते और प्रताड़ित करते रहे हैं। इसकी सूचना बहन मायके में फोन से देती रहती थी। पांच मई 2019 को सुमन सिंह के पति योगेश सिंह, ससुर अशोक सिंह, सास मीना देवी, जेठ संतोष सिंह, जेठानी शिखा सिंह, देवर अरुण सिंह तथा ससुर के भाई दीपक सिंह व शिवपूजन सिंह ने जान से मारने की नियति से खाने में जहर दे दिया। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल बस्ती में उसे भर्ती कराया गया था। इसकी सूचना मिलने पर मैं अपनी मां के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। हालत चिंताजनक देखकर गोरखपुर ले जाने लगे तो भी ससुर के भाई दीपक सिंह रोकने लगे। जबरिया हम लोगों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। जहां पर 16 मई को मौत हो गई। शुक्रवार को गोरखपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार रात पैकोलिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त आठों पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया के पास भेजी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मृतका का दो वर्षीय युग सिंह नामक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed