{"_id":"57434d784f1c1b78186917f5","slug":"husband-brutally-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फावड़े से हमला कर पत्नी को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फावड़े से हमला कर पत्नी को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
गौर थाना क्षेत्र मंे पत्नी के हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान। गौर थाना के रतनपुर खास स्थित ईंट भट्ठे पर नशे में धुत मजदूर ने फावड़े के बट से अंधाधुंध वार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए आरोपी पति राधे को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि किसी बात पर दोनों झगड़ रहे थे, इसी बीच तैश में आकर राधे ने अपनी पत्नी अहिल्या के सिर पर फावड़े से वार किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
फैजाबाद के ईट व्यवसायी ईश्वर दास का रतनपुर में भट्ठा है। भट्ठे पर बड़ संख्या में छत्तीसगढ़ के मजदूर काम करते हैं। रामनगर कालोनी निवासी भट्ठा मालिक ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके मुंशी हृदयराम ने बताया कि छत्तीसगढ़ के महासमुद जिले के बागबहरा थानाक्षेत्र के पुनवासी खुर्द निवासी राधे और उसकी पत्नी में मारपीट हो गई है, जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। थानाध्यक्ष एपी सिंह ने बताया कि राधे के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। राधे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रविवार को मिला था हफ्ता
भट्ठे के मुंशी हृदयराम का कहना है कि रविवार को उनके यहां मजदूरों को हफ्ते भर की मजदूरी दी गई थी। राधे को भी भुगतान मिला था। उसने छककर कच्ची शराब पी। उसके बाद पत्नी से झगड़ने लगा।
विज्ञापन
भट्ठों की खुली पोल
बार-बार ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब बनाने और उसे पीकर घटना करने की बात सामने आने के बावजूद न तो पुलिस इस गोरखधंधे को कबूल करती है, न ही भट्ठा मालिक। जबकि असलियत यह है कि इक्का-दुक्का छोड़कर सभी भट्ठों पर लेबर कच्ची बनाकर सेवन करते-बेचते हैं।
अभियान चलाकर होगी छापेमारी
पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठों पर कच्ची शराब बनने की शिकायतें आए दिन आती हैं। जिस पर पुलिस दबिश देकर बरामदगी भी करती रहती है। बावजूद इसके यह धंधा नहीं रुक रहा। अब अभियान चलाकर कच्ची का खात्मा किया जाएगा। इसमें थानेदार और भट्ठा मालिक पर भी कार्रवाई होगी।